सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से वेद प्रकाश सेवानिवृत्त

शिमला 31 अगस्त, 2021

हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से गिरिराज साप्ताहिक के वरिष्ठ सम्पादक वेद प्रकाश आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विभाग के मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए वेद प्रकाश और उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वेद प्रकाश ने कर्मठता, अनुशासन और समर्पण की भावना से कार्य किया, जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर एवं महेश पठानिया और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त हुए वेद प्रकाश के साथ अपने अनुभवों और स्मृतियों को साझा किया।