देश आज

  1. विदेश मंत्री डॉक्टर जयशंकर आज स्लोवेनिया, क्रोएशिया और डेनमार्क की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे।

  2. गृहमंत्री अमित शाह कर्नाटक में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

  3. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 66 करोड़ 30 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए। स्वस्थ होने की दर 97 दशमलव चार-आठ प्रतिशत हुई।

  4. यूरोप, चीन, मध्य पूर्व और कुछ अन्य देशों से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच जरूरी।

  5. अफगानिस्तान में नई सरकार की घोषणा जल्द।

  6. बिहार में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू।

  7. राज्यसभा के पूर्व सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा का निधन। उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सूचना तथा प्रसारण मंत्री ने दुख व्यक्त किया।

  8. भारतीय नौसेना ने कोविड महामारी से निपटने के लिए बांग्लादेश को दो मोबाइल ऑक्सीजन संयंत्र सौंपे।

  9. भारत और इंग्‍लैंड के बीच चौथा क्रिकेट टेस्ट मैच आज से लंदन के ओवल में।

  10. तोक्यो पैरालिंपिक में आज नौवें दिन भारतीय खिलाडी निशानेबाजी, बैडमिंटन, केनौय स्प्रिंट, ताइक्वांडो और शॉटपुट स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखा रहे हैं।