उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शादी वाले दिन छाया मातम

कुएं में गिरने से 13 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 लड़कियां और महिलाएं भी शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि सभी हल्दी के दिन मटकोड़वा की रस्म के लिए पहुंची थीं और एक कुंए के पास खड़ी थीं। तभी अचानक कुएं पर लगी लोहे की जाली टूट गई और बड़ा हादसा हो गया।

मांगलिक कार्यक्रम परमेश्वर कुशवाहा के घर पर था। मामले की जानकारी होते ही जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

इन मृतकों की हुई पहचान
1- पूजा यादव (20) पुत्री बलवंत
2- शशिकला (15) पुत्री मदन
3- आरती (13) पुत्री मदन
4- पूजा चौरसिया (17) पुत्री राम बड़ाई
5- ज्योति चौरसिया(10) राम बड़ाई
6- मीरा (22) पुत्री सुग्रीव
7- ममता (35) पत्नी रमेश
8- शकुंतला (34) पत्नी भोला
9-परी (20) पुत्री राजेश
10- राधिका (20) पुत्री महेश कुशवाहा
11- सुंदरी (9) पुत्री प्रमोद कुशवाहा
इनमें से दो महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.