NYK सोलन द्वारा स्वच्छ भारत कायर्क्रम के तहत गतिविधियां आयोजित

सोलन। नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा स्वच्छ भारत कायर्क्रम के तहत 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक जिला भर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनके तहत  प्लास्टिक का कचरा एकत्रित करना, प्राकृितक जल स्त्रोतों की सफाई  एवं विभिन्न स्मारकों  की सफाई की जा रही है। नेहरू युवा केंद्र की उप निदेशक ईरा प्रभात ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर नेहरू युवा केन्द्र एव जिला प्रशासन सोलन के संयुक्त  तत्वधान मे संचालित स्वच्छ भारत  अभियान के  अन्तगर्त जिला सोलन के विभिन्न स्थानों पर 18 जल स्रोतो  को  साफ किया गया है। 12 स्मारकों व उनके परिसरो को सफाई की गई । इस कार्यक्रम में जिला के सभी विभागों ने अपनी  भागीदारी सुनिशित की।  जिला एव खण्ड स्तर पर समितियों का गठन किया गया है।इनके माध्यम से  युवक मण्डल, महिला, मण्डलों, स्वयंसेवी संस्थाओ , शिक्षण संस्थाओं, पंचायतो, रेलवे विभाग, परिवहन निगम, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग , भाषा एवं संस्कृति विभाग, पुलिस विभाग,  नगर निगम एवं नगर परिषद, पर्यटन विभाग, खादी बोर्ड के साथ व्यापार मण्डल को इस अभियान का हिस्सा बनाया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.