शिमला। प्रदेश पंचायती राज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन जिलों में आचार संहिता लागू है वहां पर 02 अक्टूबर 2021 को ग्राम सभा की बैठकें आयोजित नहीं की जाएंगी। प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र तथा कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र और शिमला जिला के जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव आयोजित किया जा रहा है।