मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद गुजरात में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़

अहमदाबाद। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विजय रुपाणी ने गुजरात के लोगों की सेवा का अवसर दिये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा  हाई कमान को आभार व्यक्त किया है। राज्‍य में अगले वर्ष दिसम्‍बर से पहले विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों के अनुसार इस्तीफे के बाद गुजरात की राजनीति में  सरगर्मियां तेज़ हो  गई हैं।  इस्तीफा के बाद रुपाणी को नयी जिम्मेदारी सँभालने की बात कही गई है, लेकिन उनके अनुगामी के बारे में सस्पेंस अभी भी बना हुवा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गांधीनगर के प्रदेश मुख्यालय कमलम् पर लगातार बैठके कर रहे है। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.